

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, इन दिनों घर में खड़ी गाड़ी या कहीं और चल रही गाड़ी का टोल कटने की बहुत सी घटनाए सामने आ रही है। ताजा मामला बीकानेर के रानी बाजार क्षेत्र से जुड़ा है। रानी बाजार क्षेत्र निवासी विजय तातेड ने बताया कि उनका व्हीकल RJ07UB0231 11-7-2025 को घर से बाहर ही नहीं निकली लेकिन उनके 425 रूपये टोल कटने का मैसेज कल रात को प्राप्त हुआ। मैसेज में पान्चू टोल प्लाजा दर्शाया गया लेकिन उनकी गाड़ी घर पर ही थी। शर्मा कॉलोनी निवासी विजय तातेड ने इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई लेकिन अब तक उनके पैसे ना तो रिफंड हुए हैं ना ही कोई जवाब आया है।


